Posts

Showing posts with the label चमकी बुखार

मुजफ्फरपुर इंसेफ्लाइटिस से सैंकड़ों बच्चों की मौत, पाकिस्तान जिम्मेवार, नहीं हुआ एसओपी का पालन

द एक्सपोज़ एक्सप्रेस. एईएस(एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम) जिसे मुजफ्फरपुर इंसेफ्लाइटिस और चमकी बुखार भी कहा जाता है, बिहार के लिए नया नहीं है। इससे साल 2012, 2013, 2014, 2015, 2016, 2017, 2018 में क्रमशः 424, 222, 379, 90, 103, 54 और 33 बच्चों की मौत हो हुई। सरकारी अस्पतालों से मिले आंकड़ों के अनुसार इस साल मुजफ्फरपुर में इंसेफेलाइटिस से करीब 150 बच्चों की मौत हो चुकी है। करीब 400 इलाजरत हैं। यह सरकारी आंकड़ा है, असल आंकड़ा कई गुणा ज्यादा होगा। हर साल मानसून से पहले शुरु होने वाले इस घटना को रोकने के लिए साल 2015 में बिहार सरकार ने यूनिसेफ के साथ एसओपी(स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिज्योर) साइन किया था,  जिसके तहत "आशा" को गांव में घूमकर इस बिमारी से ग्रसित बच्चों की पहचान कर उन्हें ओआरएस देना और रात को भूखे पेट नहीं सोने की सलाह देना था। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं को बढ़ाने का भी प्रावधान रखा गया था। इसके अच्छे नतीजे मिले थे। बच्चों की मौत की संख्या में 2015 से 2018 तक गिरावट हुई थी। लेकिन इस साल मामला आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है। बंपर वोट से सत्ता में आई सरकार...